शामली।
विद्युत निगम के अधिकारी कर्मचारी 19 मार्च से निजीकरण के आदेश के विरोध में तीन बजे से पांच बजे कार्यालय में कार्य बहिष्कार कर रहे है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर 27 को पूर्ण कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति शामली केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को वित्तीय रुप से स्वावलंबी बनाने व अन्य सुधार व प्रदेश के पांच नगरों में निजीकरण की व्यवस्था करने का विरोध कर रहे है। समिति के जनपद अध्यक्ष जुुुगेंद्र सैनी ने बताया कि सभी विद्युत अधिकारी व कर्मचारी 19 मार्च से अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल शामली कार्यालय पर 3 बजे से 5 बजे तक पूर्ण कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे है। अगर जल्द ही लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी व गोरखपुर उर्जा निगमों में 27 तक निजीकरण के आदेश वापस नहीं होते है तो सभी अधिकारी व कर्मचारी पूूरा दिन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान एके शीना, शेखरचंद्र, अतुल यादव, उप खंड अधिकारी अरुण कुमार, भानूप्रताप कुशवाहा, ललित कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।