फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवाओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवाओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की
विज्ञापन

शामली।
समाजवादी पार्टी ने युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया हुआ है। इसी के चलते बुधवार को भाजपा से जुड़े तीन युवाओं को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। बुधवार को मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी की मौजूदगी में बैठक हुई। सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह राणा ने बताया कि भाजपा से जुड़े विपिन कुमार मुंडेट, मनीष कुमार और रिंकू पहलवान को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। जिलाध्यक्ष ने उन्हें पार्टी के प्रति पूर्ण आस्था से समाज सेवा करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान उमेश प्रधान, विनोद कैल, देवेंद्र वालिया, ओमपाल सैनी, विपिन मुंडेट, रिजवान, महाराज सिंह, अमर सिंह, गुलजार, इस्माइल, सुरेंद्र, इरफान और जुबेर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें