फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण जोर दिया
विज्ञापन

शामली।
आरके पीजी कॉलेज के एनएसएस शिविर का दूसरा दिन रहा। शिविर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
बुधवार को शहर के झिंझाना रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का दूसरा दिन रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉक्टर एमके जेल्ली ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्राकृृतिक संसाधनों के वैकल्पिक उपयोग के बारे में जानकारी दी। शिविर के द्वितीय सत्र में पोस्टर प्रतियोगिता हुई। स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, जल संरक्षण आदि विषयों पर सुंदर सुंदर पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। डॉक्टर अजय कुमार, डॉक्टर ओमकार सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। शिविर के तृतीय सत्र में उद्यान विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉक्टर आरपी सिंह ने फल तथा सब्जी की महत्ता समझाई। उन्होंने बताया कि अगर भोजन में फल व सब्जी की पर्याप्त मात्रा में ली जाती है तो शरीर को पर्याप्त मात्रा में खनिज लवण एवं विटामिन प्राप्त होते हैं, जो कि स्वस्थ रहने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान डॉक्टर प्रवीण, डॉक्टर केपी सिंह, लोकेश, जसवीर, दीपक, कपिल, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें