मां शीतला माता मंदिर पर मेला प्रारंभ
शामली। शीतला माता मंदिर पर तीन दिवसीय मेला प्रारंभ हो गया है। पहले दिन शीतला मां की विशेष पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हलवा-पूरी का प्रसाद अर्पित करके श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों परिवार के लिए मनोकामना मांगी।
शहर के गोशाला रोड स्थित मंदिर में रविवार सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु महिला और बच्चों का शीतला माता की विशेष पूजा-अर्चना करने पहुंचना प्रारंभ हो गया था। पूरे दिन मां की विशेष पूजा अर्चना जारी रही। मंदिर समिति की ओर से नीरज संगल, देवानंद गौड़, धनेंद्र संगल, राकेश गोस्वामी, सचिन मोहित मेले की व्यवस्था संभाले हुए हैं। इस मौके पर मंदिर समिति के नीरज संगल ने बताया कि चैत्र माह प्रारंभ होते ही रविवार, सोमवार, बृहस्पतिवार को शीतला माता का मेला लगता है, जिसमें महामाई को मनाने के लिए भक्तों द्वारा विशेष पूजा अर्चना की जाती है। महामाई मेले के मद्देनजर मेले में दुकानें लगाई गई हैं।