फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ से जल्द जल्द बदल रहा है मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
22 दिसंबर को हो सकती है बूंदाबांदी
विज्ञापन

शामली। चार दिन पाला पड़ने और दिन में धूप निकलने के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो गया। धूप निकलने के बाद भी मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तीन दिनो में आकाश में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना हैं।
शुक्रवार-शनिवार, रविवार व सोमवार को रात में पाला व दिन में धूप निकलने के बाद मंगलवार को सुबह के समय आकाश में बादल छाए रहे। सुबह नौ बजे के बाद धूप निकलने के बावजूद लोगों को कोई राहत नहीं मिली। दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस व हवाएं दो किमी प्रति घंटे रिकार्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। बुधवार को सुबह को आकाश में हलका कोहरा छाया रहेगा। उनका कहना है कि शुक्रवार तक आकाश में बादल व धूप निकलने से मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। शनिवार से लेकर सोमवार तक मौसम गरम रहेगा। 22 दिसंबर के बाद आकाश में बादल छाए रहने के बाद बूंदाबांदी होने की संभावना है। उनका कहना कि बूंदाबांदी के बाद मौसम में सुधार आएगा। पल पल बदल रहे मौसम का कारण पश्चिमी विक्षोभ माना जा रहा है। उधर, जिला प्रशासन द्वारा अलाव की धनराशि जारी होने के बाद शहर के रेलवे स्टेशन, रोडवेज व प्राइवेट बस अड्डे, विजय चौक, अजंता चौक, फव्वारा चौक, अजुध्या चौक, सुभाष चौक, भैंसवाल, गढ़ीपुख्ता और गुरुद्वारा ंतिराहा पर नगर पालिका परिषद द्वारा अलाव नही जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह-शाम रोडवेज बसों में सवारियां हो रही कम
शामली। पल -पल बदल रहे मौसम के दौरान दिल्ली से सहारनपुर व हरिद्वार जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रही है। दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैैैैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 1.30 बजे है। यह पैसेंजर दो घंटे लेट दिल्ली से चलकर शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि मौसम के चलते ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। सुबह- शाम के समय खराब मौसम के चलने से रोडवेज बसों में सवारियां कम निकल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें