फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली बीडीओ बालेश्वर को हटाया, लक्ष्मी देवी को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली बीडीओ बालेश्वर को हटाया
विज्ञापन

शामली। डीएम ने बीडीओ शामली बालेश्वर प्रसाद को पद से हटाकर विकास भवन कार्यालय में संबद्ध कर दिया है। बीडीओ शामली का अतिरिक्त कार्यभार जिला अर्थ संख्याधिकारी लक्ष्मी देवी को सौंपा है।
विज्ञापन

लंबे समय से बीडीओ शामली पद पर बालेश्वर कुमार के पास था। दो माह पूर्व कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समाधान दिवस में नदारद रहने पर डीएम नाराज हो गए थे। नगर निकाय चुनाव में पिछले दिनो बीडीओ शामली बालेश्वर कुमार की ड्यूटी शामली नगर पालिका परिषद के सदस्य के सात से लेकर बारह वार्ड तक नामांकन निर्वाचन में आरओ के लिए लगाई गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने दौरान व प्रत्याशियों का डाटा कंप्यूटर पर फीड न करने पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने शामली नगर पालिका परिषद के सदस्य पद के आरओ पद से बीडीओ शामली बालेश्वर कुमार को हटा दिया। विकास भवन में संबद्ध कर दिया था। डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह ने शामली बीडीओ का अतिरिक्त कार्यभार जिला अर्थ संख्याधिकारी लक्ष्मी देवी को सौंपा है। उन्होंने बताया कि शामली बीडीओ का कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें