फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल स्तरीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर में होने वाली मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे जनपद से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में से 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय शामली के द्वारा शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कबड्डी ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे जनपद से 52 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कोच संजीव कुमार ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों का चयन होने के बाद सभी विजेता खिलाड़ी 27 नवंबर को सहारनपुर में होने वाली मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। सभी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अपना अपना दम दिखाया। कोच ने बताया कि सभी खिलाड़ियों में से 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस दौरान वेदपाल सिंह, पप्पू मलिक, संजीव कुमार, रुकसाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चयनित खिलाड़ियों की सूची
विक्रांत, रोनक, सोनू, रवि, पंकज, अजय पंवार, आकाश पंवार, आकाश, रितेश, अंकुश, विकास, विशाल, विपिन मलिक, अनमोल, अभिषेक, नितिन का चयन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें