फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदमावती फिल्म न चलाने को सिनेमा प्रबंधक को सौंपा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद । जलालाबाद के विजय सिनेमा प्रबंधक चमन लाल सैनी को राजपूत उत्थान समिति के युवकों ने एक मांग पत्र सौंपा। इसमें मांग की गई कि फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म महारानी पद्मावती को सिनेमा हॉल में न चलाया जाएं। बताया कि फिल्म के इतिहास को तोड़ मरोड़ कर तथ्य छिपाया गया है। इससे राजपूत समाज में रोष है। उन्होंने फिल्म चलाने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। इस दौरान अरविंद चौहान, रजनीश पुंडीर, राहुल कुमार, सुनील चौहान, अभिषेक पुुंडीर, अनिवेश, योगेश राणा, शेखर चौहान, राजू राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सामान्य जाति का गन्ना लेने की मांग की
जलालाबाद। गांव अंबेहटा, याकूबपुर, जमालपुर, दखौड़ी, जंधेड़ी, दभेड़ी, उमरपुर, सोहजनी, अहमदपुर के किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा। मांग कि हमारे गांव पहले गन्ना सोसायटी नानौता में थे। जिन्हें थानाभवन सोसायटी को दिया गया है। जबकि हमारा गन्ना सामान्य जाति का है। जिस गन्ने को थानाभवन चीनी मिल नहीं ले रहा है। इस कारण किसान गेहूं नहीं बो पाए है। उन्होंने सभी किसानों को सामान्य जाति का गन्ना लेने की मांग की। इस दौरान प्रमोद कुमार, जगदीश प्रसाद, सतपाल, लियाकत अली, अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें