फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान के करीब यमुना, शुरू हुआ कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना/चौसाना।
विज्ञापन

पहाड़ों में लगातार चल रही बारिश के बाद यमुना उफान पर है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए 50 हजार क्यूसेक पानी के बाद जिले में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बहाव तेज होने के कारण चौसाना क्षेत्र में जबरदस्त कटान भी हुआ है। जिस कारण लोगों में दहशत व्याप्त हो गयी है।
पहाड़ों तथा मैदानी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण शुक्रवार की सुबह यमुना नदी में 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया था। शनिवार को यमुना का जल स्तर 229.80 मीटर तक पहुंच गया था, जबकि यमुना पुल पर चेतावनी बिंदु 230 मीटर है। शनिवार को भी यमुना नदी में 37 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिसके चलते शनिवार रात्रि और रविवार की सुबह तक यमुना में जलस्तर ओर बढ़ गया। जिसके बाद यमुना नदी का पानी चेतावनी बिंदु को पार कर खतरे के निशान के करीब 230.44 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

शनिवार को यमुना के पानी की बहने की गति जहां 15 किलोमीटर प्रति घंटा थी, रविवार को पानी की गति ड्रेनेज विभाग द्वारा 16 किलोमीटर प्रतिघंटा नोट की गई। बताया जाता है कि यमुना में रविवार को 12 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ दिया गया है। यमुना का जल स्तर बढ़ने के कारण यमुना तट से सटे गांव रामड़ा, खुरगान, पठेड़, नंगला राई, बसेड़ा, मामौर, सहपत आदि के ग्रामीणों की धड़कने बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


चौसाना क्षेत्र में यमुना का किया कटान शुरू
चौसाना के यमुना बांध के किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यमुना में पानी बढ़ने के कारण तटबंधों, खेतों का कटान शुरू हो गया है। उधर, ड्रेनेज विभाग के एई अशोक कुमार धीमान का कहना है कि यमुना नदी के जलस्तर और कटान पर नजर रखी जा रही है, विभाग हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें