शामली। शासन के निर्देश पर शामली पुलिस ने मेरठ-करनाल हाइवे पर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें तीस हजार से अधिक शमन शुल्क वसूला जबकि सात वाहनों के चालान किए।
आदर्श मंडी पुलिस ने टिटौली चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने करनाल की ओर से आ रहे रोडी, डस्ट, रेत से भरे वाहनों के चालान करने शुरू कर दिए। इस अभियान में पुलिस ने ज्यादातर वाहनों से करीब 30 हजार पांच सौ रुपये शमन शुल्क वसूला और सात वाहनों का ओवरलोड के मामले में चालान किया। एक वाहन चालक द्वारा कागजात नहीं दिखाने पर उस ट्रक को सीज कर दिया गया। थाना आदर्श मंडी प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।