फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिला की चोटी कटी, हुई बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की चोटी कटी, बेहोश
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। क्षेत्र के गांव ओदरी में घर में सो रही महिला की चोटी कटने की जानकारी होते ही बेहोश हो गई। इस दौरान महिला के घर पर भीड़ लग गई।
शनिवार को गांव औदरी में घर में सो रही महिला मोमीना पत्नी अय्यूब की दोपहर के समय चोटी कट गई। चोटी कटने का आभास होने पर महिला बेहोश हो गई। परिजनों ने गांव के डाक्टर को बुलाकर उसको उपचार दिलाया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी भगवत सिंह ने परिजनों को सजग रहने व अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी है। इसके अलावा चुडै़ल के खौफ से बचने के लिये अंधविश्वास के चलते ग्रामीणों ने अपने घरों के मुख्य दरवाजे पर नीम के पेड़ की टहनी लगाई हुई है। इसके अलावा गांव सीगरा में भी सोते समय महिला की चोटी काट ली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें