पूर्व सांसद के पुत्र की भैंस चोरी
कैराना। पूर्व सांसद अख्तर हसन के पुत्र सरवर हसन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने भूरा रोड स्थित अपने खेत पर दूध की डेयरी के लिए 20 भैंस और दो गाय बांध रखी हैं। शुक्रवार सुबह उसके खेत पर बनी डेयरी पर काम करने वाला नौकर सो रहा था। इसी बीच किसी चोर ने उसकी एक भैंस चोरी कर ली। सुबह साढे़ चार बजे जब नौकर भैंसों को चारा डालने के लिए उठा तो भैंस चोरी का पता चला। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तथा डायल 100 पुलिस को सूचना दी।
जहर की पुड़िया लेकर कोतवाली पहुंचा युवक
कैराना। शुक्रवार शाम एक युवक कोतवाली पहुंचा तथा पुलिस के सामने की हाथ में ली हुई पुड़िया में जहर होने की बात करते हुए जहर खाने की धमकी देने लगा। पुलिस युवक को जैसे ही पकड़ने लगी तो युवक इधर उधर भागने लगा। बाद में पुलिस ने युवक के हाथ से पुड़िया छीन ली तथा उसे कोतवाली में बैठा लिया। सूचना पर युवक के परिजन कोतवाली पहुंचे तथा पुलिस को बताया कि उनका लड़का अर्द्धविक्षिप्त है। जिसके बाद पुलिस ने चेतावनी देकर युवक को परिजनों के हवाले कर दिया।