कैराना की नाहिद कॉलोनी में शुक्रवार को क्षय रोग के प्रति जागरूक करने के लिए एक कैंप लगाया गया। जिसमें लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूक किया गया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुशील कुमार के निर्देश पर लगाए जागरूकता कैंप में जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबी आजम ने बताया कि टीबी एक गंभीर बीमारी है। इससे मरीज की मौत भी हो सकती है। अगर दो हफ्ते से खांसी आ रही है तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर बलगम की जांच कराये । यदि समय पर इसकी जांच नहीं कराई तो टीबी गंभीर बीमारी है। कैराना से जरीफ़ अहमद ने बताया है कि टीबी के सही समय पर अगर इलाज नहीं लिया तो आपके परिवार के सदस्यों में भी टीबी फेल जाएगी, क्योंकि इसका वायरस सांस के जरिये फैलता है। उन्होंने बताया कि टीबी से ग्रसित लोग खांसते समय समय मुंह पर कपड़ा रखे व इधर-उधर न थूके ऐसी सावधानियां बरतनी चाहिए।
अब कंप्यूटराईज्ड मशीन से होगी आंखों की जांच
शामली। शामली सीएचसी पर आंखों की समस्त जांच के लिए हाईटेक मशीन शासन द्वारा भेजी गई है। नेत्र सर्जन डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि इस मशीन से अब ओर अच्छी जांच आंखों की की जा सकती है। शुक्रवार को डॉ. जगमोहन व डॉ. वीपी सिंह ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान नेत्र परीक्षण अधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि कंप्यूटर द्वारा चेकअप कराकर चश्मे का नंबर सही मिल सकेगा। पहले शामली में इस जांच के लिए प्राइवेट अस्पताल में जाना पड़ता था, लेकिन अब सरकारी अस्पताल में यह सुविधा मिलेगी।