आपस में खेल के माध्यम से दोस्ती की भावना को मजबूत करने के लिए गांव दभेड़ी खुर्द में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इसमें आसपास के गांवों की क्रिकेट टीमें भाग लेगी।
उद्घाटन दभेड़ी खुर्द के प्रधान पति चौधरी मुंशाद अली चौहान ने कर किया। टूर्नामेंट में अकबरपुर सुन्हेटी, पठेड, खुरगान, बंजारा बस्ती, जंधेडी आदि गांवों की क्रिकेट टीमें भाग लेंगी। फाइनल मैच जीतने वाली टीम को 5100 रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। इस अवसर पर क्रिकेट टीमों के कप्तान अरशद अकबरपुर सुन्हेटी, कादिर खुरगान, आरिफ पठेड, दीपक बंजारा बस्ती, चौधरी तसव्वर दभेडी खुर्द, जुनैद, चौधरी नौशाद, चौधरी नाजिम, अरशद सहित काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।