जिले में 13 और कोरोना संक्रमित मिले
शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 13 नए केस मिले हैं, जबकि सात व्यक्ति ठीक हुए है। सक्रिय केस की संख्या अब 179 हो गई है।
रविवार को जिले में प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला रेलपार में 47 वर्षीय महिला, शांति नगर में 19 वर्षीय युवक, रामशाला में 64 वर्षीय व्यक्ति, मंडी जवाहर गंज में 45 वर्षीय महिला और 57 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। गांव भंदोड़ा में 42 वर्षीय महिला, गांव खेड़ीकरमू में 25 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 13 नए केस मिले हैं, जबकि सात व्यक्ति ठीक हुए। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के सक्रिय केस की संख्या 179 हो गई है। उधर, कैराना में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी व दभेड़ी खुर्द में रेंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 88 लोगों के सैंपल लिए। इस दौरान एंटीजन किट से 44 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा आरटीपीसीआर किट से 44 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं।