फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: समझौते के 13 लाख रुपये जमीन बेचकर चुकाए

Tue, 17 Feb 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद । क्षेत्र के एक गांव में शादी के मंडप में फेरों से पहले प्रेमिका के हंगामे से हुए विवाद का सोमवार को पंचायत के बाद समझौता हो गया। पंचायत में दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष को शादी में हुए खर्च और हर्जाने के तौर पर 13 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

बताया गया कि यह रकम जुटाने के लिए दूल्हा पक्ष को चार बीघा जमीन बेचनी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझौता पत्र की लिखापढ़ी कराई। इसके बाद तीन दिन से गांव में रुके दूल्हा और उसके परिजन अपने गांव लौट गए।
शनिवार दोपहर अलीपुरा खुर्द निवासी युवक की बरात जलालाबाद क्षेत्र के गांव में आई थी। फेरों से कुछ ही मिनट पहले एक युवती मंडप में पहुंची और दूल्हे को अपना प्रेमी बताते हुए हंगामा कर दिया था। दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार करते हुए बरात को रोक लिया था। रविवार को पंचायत में दुल्हन पक्ष ने खर्चे के 13 लाख रुपये मांगे थे। रुपयों का इंतजाम नहीं होने पर पिता और दूल्हा गांव में ही रहे। सोमवार को इस मामले में दोबारा से पंचायत बैठी, जिसमें दूल्हा पक्ष ने 13 लाख रुपये दुल्हन पक्ष को दिए। दूल्हे पक्ष के लोगों ने बताया कि उन्होंने चार बीघा जमीन बेचकर रुपये दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें