फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 124 महिलाओं की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 124 महिलाओं की हुई जांच
विज्ञापन

शामली, कैराना। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप लगाकर महिला डॉक्टरों द्वारा 124 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान उच्च जोखिम वाली 10 महिलाओं को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के तहत एक कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें महिला चिकित्सक रितु व मीनाक्षी द्वारा 124 गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन की जांच, खून की जांच, यूरिन की जांच, शुगर के स्तर की जांच, ब्लड प्रेशर, वजन व अन्य सामान्य जांच निशुल्क की गईं। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई है। नियमित जांच से गर्भवती महिलाओं में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की आशंका कम होती हैं। गर्भवती महिलाओं के नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड कराए गए हैं। साथ ही उच्च जोखिम वाली 10 महिलाओं को चिह्नित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें