फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजेंद्र मलिक ने ट्राइथलॉन 8 घंटे 36 मिनट में की पूरी

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव बहावड़ी निवासी बिजेंद्र मलिक ट्राइथलॉन में भाग लेते हुए फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बिजेंद्र मलिक ने ट्रायथलॉन आठ घंटे 36 मिनट में की पूरी
विज्ञापन

शामली। जिले के बहावड़ी गांव निवासी और रक्षा पीएसयू में वरिष्ठ अधिकारी बिजेंद्र कुमार मलिक ने महाराष्ट्र में दो अक्तूबर को 2022 को राजाराम झील कोल्हापुर, स्पोर्ट्स क्लब ट्रायथलॉन में भाग लिया। हाफ आयरन डिस्टेंस 1.9 किमी तैरना, 90 किमी साइकिल, 21.1 किमी दौड़ आठ घंटे 36 मिनट में पूरा किया।
विज्ञापन

रक्षा पीएसयू में वरिष्ठ अधिकारी बिजेंद्र कुमार सिंह (51) वर्तमान में एचएएल नासिक में हैं। पेशे से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर और एमबीए फाइनेंस हैं। बिजेंद्र मलिक ने बताया कि दो अक्टूबर को राजाराम झील कोल्हापुर, महाराष्ट्र में आयोजित कोल्हापुर स्पोर्ट्स क्लब ट्रायथलॉन और डुआथलोन में भाग लिया था। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता दस घंटे में पूरी करनी थी। इसके लिए उन्होंने खुले पानी में प्रतिदिन 4-5 घंटे अभ्यास किया। इससे पहले कई पहाड़ियों में हाफ मैराथन और अल्ट्रा ट्रेल पूरा किया है। वह ट्रायथलॉन इवेंट के लिए अगले स्तर की ओर बढ़ गए हैं। उनका मानना है कि शारीरिक गतिविधि के लिए उम्र मायने नहीं रखती। कोई भी व्यक्ति दैनिक अभ्यास से सहनशक्ति में सुधार कर सकता है। बिजेंद्र मलिक का मानना है कि स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को शारीरिक श्रम को अपनाना चाहिए। बीमारियों से बचने के लिए शारीरिक गतिविधि जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें