फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू बिना मोक्ष की प्राप्ति असंभव: रामदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु बगैर मोक्ष की प्राप्ति असंभव: रामदेव
विज्ञापन

थानाभवन। स्वामी रामदेव ने अमृत वर्षा करते हुए कहा कि गुरु के बिना परमात्मा की प्राप्ति संभव नहीं है। अगर मनुष्य मोक्ष व परमात्मा को पाना चाहता है तो गुरु द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर प्राप्त कर सकता है। जीवन मरण से मुक्ति पाने के लिए परमात्मा की शरण में जाने से मनुष्य का कल्याण होता है।
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में दयाल आश्रम में रविवार शाम अर्द्धरात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इसके बाद सोमवार सुबह हवन भजन कीर्तन व प्रवचन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर आए हजारों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांगी। सोमवार सुबह रामदेव के प्रवचन के बाद श्रद्धालुओं ने दयाल आश्रम में ही किए गए हवन में आहुति डालकर हवन का समापन किया। हवन के बाद श्रद्धालुओं ने दयाल आश्रम में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में महेश नारंग, पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ,राजीव मेहता, यशपाल नारंग, कस्तूरी लाल, बाल किशन नारंग ,जगदीश नारंग, सनी कपूर ,विकी मेहता, एडवोकेट तरुण मिगलानी, पंकज चावला, गुलशन चावला, ईशू अरोड़ा ,सभासद बोबी अरोड़ा, रवि बांगा, पवन कोचर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवालयों में उमड़ी भीड़
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में सुबह से ही घंटों की गूंज सुनने को मिलने लगी। जैसे जैसे दिन निकलना शुरू हुआ कस्बे के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हुई। इस दौरान कस्बे के दयाल आश्रम, मंदिर कचौरीनाथ, आश्रम पंचतीर्थी, शिव मंदिर, जस्सूवाला मंदिर, मंदिर घंटोवाला, शिव मंदिर देवी भवन, हसनपुर लुहारी गांव के शिव मंदिर, श्रीकृष्ण मंदिर व राम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें