न्याय की गुहार लगाई
कैराना। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी उम्र 35 वर्ष है। कुछ दिन पहले बड़ौत निवासी एक महिला उससे मिली तथा उसकी शादी कराने की बात कही। इसके बाद बड़ौत में ही उसे दुल्हन दिखाई गई। आरोप है कि शादी कराने के नाम पर महिला ने उससे दो किस्तों में 77 हजार रुपये ले लिए, जिसके बाद एक युवती के साथ उसकी शादी हो गई। पिछले आठ दिन से उसकी पत्नी उसके साथ रह रही थी। इसी बीच उसकी पत्नी ने भी उससे 50 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि दो दिन पूर्व उसकी पत्नी उसे इलाज कराने के नाम पर एक गांव में ले गई और वहां से वो गायब हो गई। जब वह उसका रिश्ता तय कराने वाली महिला के पास गया, तो उसने भी उसे भगा दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।