फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट प्रतिक्रिया महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट में सबसे अच्छा निर्णय आयकर सीमा में छूट का है। इससे समाज का हर वर्ग प्रभावित होता है। अधिकतर नौकरी पेशा इसके दायरे में आएंगे। ये भी अच्छा है कि इस बजट में किसी चीज को महंगा नहीं किया गया। - रीतू सैनी शिक्षिका -फोटो -35
विज्ञापन


सरकार द्वारा क्रय किये जाने वाले सामग्री का 25 प्रतिशत अंश अनिवार्यत: लघु एवं मध्यम उद्योगों और तीन प्रतिशत अंश महिलाओं द्वारा संचालित लघु एवं मध्यम उद्योगों से करने का जो निर्णय है वो सराहनीय है। ऐसे में महिलाओं का खुद के लघु उद्योग लगाने का भी रुझान बढे़गा। - मीनू संगल, गृहणी और समाजसेवी -फोटो -32

सरकार का सराहनीय प्रयास
महिलाओं को बैंक ब्याज की आय पर 40 हजार तक की छूट सराहनीय कदम है, लेकिन बजट में महिला सशक्तिकरण के लिए भी कोई घोषणा करनी चाहिए थी। वैसे कुल मिलाकर बजट बहुत अच्छा है। - वीना अग्रवाल गृहणी और समाजसेवी- फोटो -33
विज्ञापन


इस बजट में महिलाओं के अलावा अन्य सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है। कोई चीज महंगी नहीं हुई है। ये भी बजट की विशेषता है। महिलाओं को बैंक ब्याज की आय में छूट देना और महिला उद्योगों से तीन प्रतिशत सरकारी खरीद की अनिवार्यता भी महिलाओं का सम्मान है। - कुमुद शर्मा गृहणी और समाजसेवी -फोटो संख्या -34
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें