कांधला। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रसार प्रचार के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जाहिद राज ने शुक्रवार को कस्बे के कैराना रोड पर कस्बे के लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कस्बे के लोगों ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कुछ लोग पात्र लोगों से रुपये की मांग कर रहे है। आरोप लगाया कि कस्बे में पात्र लोगों के आवासों को नहीं बनाया जा रहा है, जबकि कस्बे में कई अपात्र लोगों के मकान बनवा दिए गए है। जाहिद राज ने लोगों को शीघ्र ही समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रिंकू रावत, नीटू सैनी, अजमल बेग, अकरम, सलीम, छोटा, फेहमीद, शकील सहित आदि मौजूद रहे।