विद्या ज्ञान स्कूल प्रवेश परीक्षा 9 दिसंबर को
शामली। विद्या ज्ञान स्कूल में शैक्षिक सत्र 2019-20 में प्रवेश के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा आगामी नौ दिसंबर रविवार को दो पालियों में होगी। जिसमें 608 बालक, 569 बालिकाएं कुल 1177 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा हेतु केंद्र के रूप में वीवी इंटर कॉलेज में होगी। बीएसए गीता वर्मा ने बताया कि विद्या ज्ञान स्कूल में शैक्षिक सत्र 2019-20 में प्रवेश के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा रविवार नौ दिसंबर को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी। केवल बालिकाएं प्रारंभिक लिखित परीक्षा में शामिल होगी। द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे लेकर 4:30 बजे तक केवल बालक हिस्सा लेंगे। परीक्षा में प्रवेश के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त किए जाएंगे। प्रवेशपत्र न मिलने पर संबधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी और बीएसए शामली से संपर्क कर सकते है।
डाक्टर राजेंद्र प्रसाद की 134 वीं जयंती मनाई
शामली। महर्षि दयानंद स्कूल में देश के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद की 134 वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया गया। वक्ताओं ने डाक्टर राजेंद्र प्रसाद के जीवन से प्ररेणा लेने का आह्वान किया। सोमवार को महर्षि दयानंद स्कूल में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की 134 वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। समारोह में प्रदीप शर्मा, ओमप्रकाश धीमान, सत्यप्रकाश, सुखपाल, योगेश भारद्वाज, पुनीत शर्मा, सुरेंद्र खरे, पंकज विश्वकर्मा आदि रहे।