फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला महाबली, व्यापारियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाने पर बरपा हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुधवार को प्रशासन व नगर पालिका ने जेसीबी चलाकर मैन बाजार सहित कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। जेसीबी आगे बढ़ी तो व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। विरोध बढ़ता देख पालिका की टीम अतिक्रमण करने वालों को दो दिन का समय देकर लौट गई।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम कैराना डॉ अमित पाल शर्मा और तहसीलदार रणवीर सिंह ने कस्बे में पहुंचकर साप्ताहिक बंदी के दिन खुल रही दुकानों को बंद कराई। इस दौरान टीम ने बताया कि यदि भविष्य में चेकिंग के दौरान साप्ताहिक बंदी के समय दुकानें खुली पाई गई तो ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कस्बे में हो रहे अतिक्रमण पर नगर पालिका ने पुलिस के साथ मिलकर मैन बाजार, दिल्ली बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। जैसे-जैसे जेसीबी आगे बढ़ी तो व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों के बाहर हो रही तोड़फोड़ की सूचना पदाधिकारियों को दी। इसके बाद व्यापारी नेता सचिन गोयल, मोहनलाल चावला सहित कई व्यापारी मौके पर पहुंचे और विरोध करने लगे। व्यापारियों ने पालिका टीम का घेराव करते हुए कहा कि व्यापार मंडल अतिक्रमण हटाए जाने के पक्ष में हैं, लेकिन टीम के लोग इसमें सौतेला व्यवहार अपना रहे हैं, जिसे व्यापारी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। बताया कि अतिक्रमण दोनों ओर रखे अवैध खोखो के कारण हैं। इसलिए इन्हें हटाने के बाद ही प्रशासन आगे की कार्रवाई करें। यदि ऐसा नहीं होता है तो व्यापारी आंदोलन करेंगे। व्यापारियों का विरोध बढ़ने पर टीम बीच में ही लौट गई। तहसीलदार रणवीर सिंह ने बताया कि प्रशासन की कार्रवाई चल रही है। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें