श्रीगणेश प्रकटोत्सव पर हुई विशेष पूजा अर्चना
शामली। जिले में श्रीगणेश प्रकटोत्सव पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। श्री गणपति की प्रतिमा पर श्रद्धालुओं ने पुष्प और मोदक अर्पित कर मनोकामना मांगी। शाम के चार बजे श्री हनुमान धाम से विघभन विनाशक की परिक्रमा और श्रीराम लीला ध्वज यात्रा निकाली गई। झांकी और बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा ने सभी का मन मोह लिया। इस बीच व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों ने पुष्प अर्पित कर यात्रा का स्वागत किया।
श्रीगणेश प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य पर सुबह नौ बजे शहर के श्री हनुमान धाम स्थित श्रीगणेश मंदिर में प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। पंडित प्रभु शंकर शास्त्री और धीरज मोहन शास्त्री की तरफ से मुख्य यजमान के रूप में रिटायर्ड आईजी विजय कुमार गर्ग परिवार ने पूजा अर्चना कराकर सुख समृद्धि की कामना की। लालसिंह लचक, आदेश शर्मा, अजय पाठक, उत्तम नामदेव, मुकेश बजरंगी, दिनेश पाठक द्वारा भगवान श्री गणेश के सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, राजकुमार गर्ग, राजीव गर्ग, नितेश गर्ग, राजकुमार मित्तल, जोगेंद्र पाल सेठी, मुकेश मैनेजर, रमेश धीमान, धर्मेंद्र कांबोज, दीपक सैनी, मनोज मित्तल, मनोज वर्मा, पुनीत द्विवेदी आदि मौजूद रहे। शाम के चार बजे मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम की ओर श्रीगणेश जी परिक्रमा और श्रीरामलीला ध्वज शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीराम लीला कमेटी के महामंत्री निकुंज मित्तल ने किया। श्रीगणेश परिक्रमा और श्रीराम लीला ध्वज शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर अग्रसेन पार्क, शिव चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, अयोध्या चौक, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज से होते हुए वापस मंदिर पर आकर संपूर्ण हुई। शोभायात्रा का शहर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। बाजारों में स्थापित की गई मूर्ति
शहर के बड़ा बाजार स्थित मंदिर ठाकुुुुर द्वारा में श्रीगणेश महोत्सव सुबह नौ बजे श्रीगणेश पूजा और प्रतिमा स्थापना की गई। इस मौके पर सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहे। मंदिर ठाकुर द्वारा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल वर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप मराठा, सतीश मराठा, संजीव नामदेव, जम्मू मराठा, अकुंश मराठा, राकेश, सोनू वर्मा, प्रवीण वर्मा, आकाश वर्मा मौजूद रहे। वहीं, मां शाकंभरी देवी मंदिर पुरानी सब्जी मंडी में सुबह आठ बजे पंडित प्रदीप द्वारा पूजा अर्चना कराई। इस मौके पर मदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
मां दुर्गा भेंट के बाद श्रीरामलीला महोत्सव तीन अक्तूबर से शुरू
श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि श्री हनुमान धाम का 49 वां श्रीरामलीला महोत्सव दो अक्तूबर को मां दुर्गा की भेंट और तीन अक्तूबर को रात नौ बजे सरशादी लाल समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर रजत लाल और सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। आगामी छह अक्तूबर को श्रीराम जन्म में विधायक तेजेंद्र निर्वाल, चौदह अक्तूबर को श्री हनुमान जन्मोत्सव में पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, 19 अक्तूबर को राजतिलक और पुरस्कार वितरण समारोह में शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल और विजयदशमी पर प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा, भाजपा नेत्रि मृंगाका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।