फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया तो होगा आंदोलन- मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया तो होगा आंदोलन : मलिक
विज्ञापन

शामली। कांग्रेस के पूर्व विधायक पंकज मलिक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने शामली शुगर मिल में पहुंचकर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। शुगर मिल के महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया से वार्ता कर जल्द भुगतान कराने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को पूर्व विधायक पंकज मलिक अपर दोआब शुगर मिल शामली के महाप्रबंधक आरबी खोखर से मिलने पहुंचे। वह कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले, जिसके बाद महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया से मुलाकात की गई। पूर्व विधायक ने कहा कि किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान जल्द कराया जाए। क्योंकि भुगतान न मिलने की वजह से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू होने पर गन्ना लेकर आने वाले किसानों का सहयोग करने, पानी की उचित व्यवस्था करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गन्ने का भुगतान न हुआ तो अगले सप्ताह से आंदोलन शुरू करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, हरीश चौधरी, राजेश कश्यप, बाबू खान, परमेन्द्र सिंह, ठाकुर लाखन सिंह, दीपक सैनी, धर्मेन्द्र कांबोज आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें