शामली। लायंस क्लब क्राउन की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थापक अध्यक्ष संजय संगल ने कहा कि वृक्ष धरा का आभूषण है। हरे-भरे पौधों से भरी धरती मां के समान हैं। मालैंडी गांव में गुरु वशिष्ठ पैरा मेडिकल कॉलेज में 25 पौधे लगाए गए। मंडल अध्यक्ष विनय मित्तल ने क्लब के सभी सदस्यों को एक-एक पौधा लगाने का आह्वान किया। अध्यक्ष डाक्टर अर्जुन वर्मा ने कहा कि पौधरोपण अभियान तीन माह तक चलेगा। अभियान की संयोजिका लायन अनीता विश्वकर्मा ने कहा कि इस वर्ष 150 औषधीय पौधों का लगाया जाएगा। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन डाक्टर नीरज वशिष्ठ, मैनेजिंग डायरेक्टर मीनल वशिष्ठ, क्लब के पूर्व अध्यक्ष विनीत गोयल, सचिव डाक्टर नीरज वशिष्ठ, वैभव गोयल, गौरव गोयल, पूर्व जोन चेयरमैन प्रदीप विश्वकर्मा, डाक्टर नीलेश वशिष्ठ, अरुण गर्ग, गौरव मित्तल, नीरजपुुरी मौजूद रहे।