शामली।
रविवार को इनरव्हील क्लब ने शहर के कौशांबी पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। शुभारंभ क्लब अध्यक्षा मीनाक्षी ने पौधरोपण कर किया। जिसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब अध्यक्षा ने सभी बच्चों को जीवन में पेड़ों का महत्व समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। सभी को जीवन में अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही स्कूल प्रांगण में नीम, पीपल, अमरूद, जामुन आदि छायादार व फलदार पौधे रोपित किए। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक प्रेमलता, ऊषा गोयल, वीना अग्रवाल, सुषमा आदि मौजूद रही।