बिजली चोरी के आरोप में छह के खिलाफ रिपोर्ट
थानाभवन।
विद्युत विभाग की टीम ने गांव हसनपुर लुहारी में बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान छह घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। अवर अभियंता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी से विद्युत विभाग को बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के बाद शुक्रवार को विभाग के अवर अभियंता आलोक कुमार, एसएसओ संजय कुमार, गगन सैनी, संजू व विजयपाल की टीम ने गांव में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान इरफान, जाबिर, बाबर खान, दिनेश, अफजल और फारुख के मकान में कटिया डालकर बिजली चोरी करना पकड़ा गया। बावजूद उक्त लोग विभाग की आंखों में धूल झोंककर चोरी से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। अवर अभियंता आलोक कुमार ने थानाभवन थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभकर दी है। वहीं, अवर अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में विभाग की छापेमारी जारी रहेगी।