फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई लेने आए टीबी के मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। गांव लतीफगढ़ में वृद्ध की टीबी से मौत हो गई। वह दवाई लेने चिकित्सक के क्लीनिक पर गया था। वहां तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ समय पूर्व उसके बेटे की भी टीबी से मौत हो गई थी। परिवार के पालन पोषण कर्ता की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव लतीफगढ निवासी 55 वर्षीय लख्मीचंद उर्फ लक्खी काफी समय से टीबी से पीड़ित था। कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां उसका उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को वह दवाई लेने के लिए चिकित्सक के यहां पहुंचा। बाहर वेटिंग में बैठा हुआ था। तभी अचानक उसे खून की उल्टियां लगनी शुरू हो गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। देखते देखते वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। मौके एकत्र हुए लोग उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि लख्मीचंद के घर में पत्नी और एक छोटा बेटा है, जबकि वह अपनी दो बेटियों की पहले शादी कर चुका है। लख्मीचंद से पहले उसके एक बेटे की भी टीबी के कारण मौत हो चुकी है। पूरा परिवार लख्मीचंद की मजदूरी पर निर्भर था। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें