शामली।
श्री दिगंबर जैन महासमिति आदिनाथ इकाई शामली एवं मां वैष्णो संकीर्तन मंडल शामली द्वारा तीन दिवसीय एक्यूप्रेशर, नाड़ी परीक्षण, योग एवं ध्यान (रेकी) चिकित्सा शिविर बुधवार से दिगंबर जैन धर्मशाला तालाब रोड पर शुरू हुआ। उद्घाटन मोहित जैन, सुनील गोयल ने किया। शिविर में डाक्टरों द्वारा लोगों की जांच कर बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचालन कोटा (राजस्थान) के चिकित्सक डॉ. राकेश जैन व अन्य चिकित्सकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगीता जिंदल, वीना अग्रवाल, अरविंद जैन, प्रतीक गर्ग, मंजू आर्य, मीरा वर्मा, अमित जैन, शशि बाला आदि उपस्थित रहे।