शामली। जिले के कई संगठनों के मजदूूरों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम को अपनी समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा।
मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मजदूरों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर सीएम योगी के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम इंद्र विक्रम सिंह को सौंपा। बताया कि कराया कि श्रमिक जगत की असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को न्यूनतम वेतन दिए जाने, कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन में बढ़ोत्तरी किए जाने, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ईपीएफ, ईपीएस, ईएसआई आदि सुविधाएं दिलाए जाने की मांग की है। मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मंत्री प्रदीप कुमार, पारसनाथ दीक्षित, सुरेश चंद शर्मा, नरेशपाल निर्वाल, ब्रह्मपाल सिंह, विनोद शर्मा, विमल शर्मा, तुर्शन पाल, विकास शर्मा, बालम सिंह, इंदिरा शर्मा, कुलदीप सेनी, बेबी शर्मा मौजूद रहे।
20 अगस्त तक काम करेंगे मिलेगा पथाई रेट 479 रुपये
शामली। जिले के ईट भट्ठा मालिक 20 अगस्त तक भट्ठा मजदूरों को पथाई कार्य करने पर 479 रुपये प्रति हजार दिए जाने तथा अन्यथा पथाई रेट 460 रुपये पथाई रेट दिए जाने की बात कहकर मजदूरों पर दबाव बना रहे हैं। मंगलवार को बंधुआ मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में ईट भट्ठा मजदूरों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देकर 479 रुपये प्रति हजार न दिए जाने का आरोप लगाया है। जिले के ईट भट्ठा मालिकों ओर मजदूरों की एएलटी की मौजूदगी में गत 17 मई को एक बैठक हुई थी। बैठक में जिले के ईट भट्ठा मालिकों ने पथाई रेट 479 रुपये प्रति हजार दिए जाने की घोषणा की थी। आरोप लगाया कि जिले के ईट भट्ठा मालिक 20 अगस्त तक भट्ठा मजदूरों को पथाई कार्य करने पर 479 रुपये प्रति हजार दिए जाने का अन्यथा पथाई रेट 460 रुपये पथाई रेट दिए जाने की बात कहकर मजदूरों पर दबाव बना रहे है। बंधुआ मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक सतेंद्र कुमार ने भीषण गर्मी में पथाई रेट 479 रुपये प्रति हजार दिलाए जाने की मांग कर रहे है। ज्ञापन देने वालों में सुक्रमपाल, कपिल कुमार मजदूर नेता शामिल रहे।