डिलीवरी के नाम जच्चा से नर्स द्वारा रुपये लेने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। मामला सीएमओ तक पहुंचा तो उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दे दिए। बाद में स्थानीय डाक्टरों ने समझौता कराकर मामला रफा-दफा करा दिया।
कैराना कोतवाली गांव मन्ना माजरा निवासी मोशीन की पत्नी को सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। महिला सीएचसी के एक स्टाफ की परिचित थी। मंगलवार को महिला ने एक बेटे केे जन्म दिया। आरोप है कि स्टाफ ने खुशी महिला से 500 रुपये दावत और 700 रुपये नगद वसूल लिए। पीड़ित ने जब अपने परिचितों को इसके बारे में बताया तो उन्होंने स्टाफ से आपत्ति जताते हुआ हंगामा कर दिया। जिसके बाद मोशीन परिजनों के साथ सीएमओ डॉ. राजकुमार से मिला। सीएमओ ने इस मामले में चिकित्साधीक्षक रमेश चंद्रा को कार्रवाई के आदेश दे दिए। बताया जाता है कि बाद में महिला स्टाफ द्वारा माफी मांगे जाने तथा रुपये लौटाने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।