शामली। सपा की मासिक बैठक में रालोद-सपा गठबंधन का स्वागत किया गया। संयुक्त प्रत्याशी तबस्सुम हसन के प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी हाईकमान का आभार प्रकट किया गया। रविवार को सपा कार्यालय में हुई मासिक बैठक में लखनऊ से आए डाक्टर सुधीर पंवार का संदेश पढ़कर सुनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को कैराना लोक सभा उपचुनाव में संयुक्त प्रत्याशी तबस्सुम हसन को विजयी बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर नासिर अली प्रधान, प्रदीप सिंभालका, डाक्टर सतपाल कश्यप, उमेश प्रधान, चौधरी कलीम, विनोद वर्मा , नीरज पहलवान, रमेश चंद, राकेश देवी, सुरेंद्र ताना, नवीन, अंकुुुर चौधरी, आबाद, नजाकत, जुनेद अख्तर, जितेंद्र तोमर, नसीर आरिफ आदि मौजूद रहे।