शामली। पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में श्री बालाजी सेवा समिति शामली की ओर से भजन संध्या आयोजित की गई। इसमें बाबा का गुणगान किया गया। देर रात तक भजनों पर श्रद्धालु झूमे।
बाबा श्री बाला जी का भव्य दरबार रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया। मंदिर के महंत प्रशांत पांडे ने पदाधिकारियों को विशेष पूजा-अर्चना कराई। संस्था के अध्यक्ष रविंद्र कुमार मित्तल, मनोज मित्तल ने संयुक्त रुप से श्री बालाजी की ज्योति प्रज्ज्वलित की। भजन संध्या में वासुदेव ने गणेश- सरस्वती वंदना और रमेश नामदेव के भजन प्यारा सजा है दरबार श्री बालाजी महाराज का, चलो मेहंदीपुर चलिए जहां श्री बालाजी का दरबार है, सरिता बिजनौरी ने जगमग- जगमग ज्योति जले माता की, बालाजी के दरबार में बज रही आज बधाई भजनों पर सभी झूमे उठे। वृंदावन के कलाकारों ने माता रानी दर्शन, सुदामा रास महोत्सव, महाकाली की भव्य झांकी प्रस्तुत की। भजन संध्या का समापन श्री बालाजी की आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर संजीव संगल, अनिल तायल, गौरव संगल, मनोज गोयल, अंकुर गोयल, सतीश अग्रवाल, बिजेंद्र गर्ग, गौरव मित्तल, सुरेश शर्मा, विपिन मित्तल, अनिल बंसल, मनोज वर्मा मौजूद रहे ।