फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। अतुल माहेश्वरी सेतु पर दोपहर को जाम लगा था। इस दौरान एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जाम की वजह से उसे अस्पताल ले जाने में काफी देर हो गई। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टीपी नगर क्षेत्र अंतर्गत पंजाबी पुरा निवासी पारस (23) पुत्र रामकुमार कॉलोनी में ही आइसक्रीम पार्लर में काम करता था। दोपहर को पारस बाइक की सर्विस कराकर परतापुर से लौट रहा था। अतुल माहेश्वरी सेतु पर जाम लगा था। जैसे ही पारस ओवरब्रिज पर पहुंचा तो सामान लेकर जा रहे एक रिक्शे को दस टायरा ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान पारस भी ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
टेंपो में लेकर पहुंचे अस्पताल
ओवरब्रिज पर जाम लगा था। उधर, गंभीर रूप से घायल पारस को तड़पते देखकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। लेकिन समय पर एंबुलेंस न पहुंचने पर पारस को जैसे-तैसे टेंपो में बागपत रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
पारस के पास मोबाइल फोन था। जिसके द्वारा ही पुलिस ने उसके परिजनों को कॉल कर हादसे की जानकारी दी। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां पारस की मौत का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तीन भाइयों में पारस सबसे छोटा था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इंस्पेक्टर टीपी नगर बृजेश शर्मा का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया था। आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जाम ने छीन ली जिंदगी
लोगों का मानना है कि अगर ओवरब्रिज पर जाम न होता तो शायद पारस की जान बच जाती। पारस हेलमेट नहीं पहने था। ट्रक की टक्कर ठेले में लगी थी, जिससे पारस चपेट में आया। लोग बोले कि ओवरब्रिज पर जाम था। जिसके चलते पारस को अस्पताल ले जाने में देरी हुई। मौत के बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली रोड पर जाम लगाकर विरोध भी किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर वहां से हटाया।
विज्ञापन


खास बातें:
- टक्कर लगते ही ट्रक के पहिये के नीचे आ गया था बाइक सवार युवक
- जाम की वजह से जल्दी अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें