गरिमा और शिवम ने बढ़ाया जिले का गौरव
शामली। हाईस्कूल की छात्रा गरिमा गोयल और इंटरमीडिएट के छात्र शिवम कुमार संगल ने शानदार सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में दोनों ही प्रदेश में सातवें नंबर पर आए हैं।
शामली के सरस्वती बालिका विद्यामंदिर इंटर कॉलेज से 10 वीं की परीक्षा में 93.50 प्रतिशत अंक पाकर गरिमा गोयल ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। गरिमा ने कहा कि उसकी तमन्ना ़डॉक्टर बनने की है। गरिमा ने बताया कि उसने प्रतिदिन पांच से छह घंटे की पढ़ाई की। इसी का परिणाम आज सामने आया है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को दिया।
गरिमा का प्रोफाइल
पिता - संजीव कुमार गुप्ता, पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल स्टोर संचालक
माता - उमा गोयल, पोस्ट ग्रेजुएट, गृहिणी
बड़ी बहन - साक्षी बीएससी की छात्रा, छोटा भाई राघव गोयल तृतीय कक्षा का छात्र
सपना - डॉक्टर बनना चाहती हैं, किताबें पढ़ने का शौक है
शिवम कुमार संगल इंटरमीडिएट में प्रदेश में सातवां स्थान
शामली के मोहल्ला दयानंदनगर में पंजाब ट्रैक्टर वाली गली निवासी इंटरमीडिएट की परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र शिवम कुमार संगल ने 91.40 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में सातवां स्थान पाया है। शिवम कुमार संगल का सपना इंजीनियर बनना है। इसके लिए वह तैयारियों में जुटा हुआ है। शिवम के पिता अमित ने बताया कि आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के सिलसिले में ही शिवम रविवार को दिल्ली गया हुआ है। उन्होंने बताया कि आईआईटी की कोचिंग के लिए राजस्थान के कोटा भी जाने की तैयारी में है। शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों को दिया है। उसका कहना है कि गुरुजनों के सानिध्य में अच्छी तैयारी हुई तथा परिवार के लोगों ने भी भरपूर सहयोग किया।
---- शिवम के परिवार का प्रोफाइल
पिता -- अमित कुमार संगल ग्रेजुएट, पोल्ट्री फीड फैक्ट्री में लेखाकार
मां -- सुमन 10 वीं तक पढ़ी हैं, छोटा भाई हर्ष संगल