फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहे की पटरी टूटने से गेहूं की फसल हुई जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

रजबाहे की पटरी टूटने से गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। जिससे कई किसानों की फसल खराब हो गई है। किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को जलालाबाद के गांव अंबेहटा याकूबपुर के पास बहने वाले काशीपुर-मोहम्मदपुर रजबाहे की पटरी ग्राम दुलावा के जंगल में टूट जाने से पानी तैयार खड़ी गेहूं की फसल में भर गया है। खेतों में पानी भर जाने से अंबेहटा व दुलावा के किसान सत्यपाल, परसादा, लियाकत, वाकत आदि का भारी नुकसान हो गया है। जिसमें सभी किसानों की लगभग 20 बीघा फसल खराब हो गई। किसानों ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को मांग पत्र भेजकर हुए नुकसान का मुआवजा व रजबाहे की पटरी तुरंत ठीक कराने की मांग की है। कहना है कि सभी छोटे किसान है तथा काफी लागत लगाकर फसल तैयार की थी। पानी भरने से सारी फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें