बच्चों के परिजनों ने किया हंगामा
शामली।
बच्चों को नशे के लिए एक दुकानदार द्वारा फ्लूड बेचे जाने से नाराज लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की।
नगर के एक मोहल्ला निवासी करीब पांच-छह लोग कोतवाली में रविवार की दोपहर पहुंचे। उन्होंने कोतवाली में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होते देख पुलिसकर्मियों ने उनसे जानकारी ली। लोगों ने आरोप लगाया कि उनके मोहल्ले में एक दुकानदार उनके बच्चों को नशे की लत डाल रहा है। वह उन बच्चों को फ्लूड बेच रहा है। इससे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपने बच्चों से अधिक मुनाफे के चक्कर में गलत लत डाल रहा है। इस बारे में दुकानदार से विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। लोगों ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
ृ