शामली।
अग्निशमन जागरूकता सप्ताह के मद्देनजर रविवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रविवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के नेतृत्व में अग्निशमन अधिकारी अशोक मलिक एवं कर्मचारियों द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत अग्नि से सुरक्षा संबंधित जन जागरण प्रचार प्रसार करते हुए आग से बचाव ही सबसे अच्छी सुरक्षा है। इस दौरान लोगों को आग से बचाव के तरीके समझाए गए। जागरूकता रैली सीएफओ ऑफिस से लेकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुुए निकाली गई।