महर्षि कश्यप के जीवन से प्रेरणा लें
शामली। महर्षि कश्यप धाम युवा सेवा समिति बनत की ओर से महर्षि कश्यप जन्म महोत्सव पर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे समाज सेवी चंद्रपाल कश्यप कुड़ाना ने महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ओमप्रकाश कश्यप, नंदकिशोर कश्यप, जयपाल कश्यप, कर्म सिंह कश्यप, कलीराम कश्यप, वीरेंद्र, कश्यप, पाल्ला कश्यप, बाबूराम कश्यप, प्रवीण कश्यप, नीटू कश्यप, ब्रहमपाल, ओमवीर कश्यप, गोपाल कश्यप, शिवचरण कश्यप, दिनेश कश्यप, हंसकुमार, राकेश कश्यप मौजूूद रहे। संचालन लोकेश कश्यप ने किया। गढ़ीअब्दुला गांव में विकास मंच की ओर से महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा गांव में धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ कश्यप मंदिर से शुरू होकर बस अड्डा, मेन बाजार होकर मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में वीर हनुमान, राधा कृष्ण सुंदर सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मानकपुर, पल्ठेडी, युनूसपुर गांव के जगवीर, मांगेराम, सुभाष कश्यप, महीपाल, श्रवण, रमेश,संदीप, जगपाल सेनी, तेजराज कश्यप आदि का शोभायात्रा में सहयोग रहा।