फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला(शामली)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ी दौलत में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। प्रधानाध्यापक मोहम्मद यामीन ने कहा कि लंबे समय की परीक्षा के बाद आने वाले परिणाम सफल छात्र को आगे बढ़ने का संदेश देते है। जबकि परीक्षा में असफल होने वाले छात्र- छात्राओं को भी निराशा को त्यागकर संघर्ष के साथ सफलता पाने के लिए अपना लक्ष्य मिलता है। दोनों का एक ही लक्ष्य है। सफलता पाना और देश का नाम रोशन करना। कार्यक्रम के अंत में सभी कक्षाओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। इसमें सभी कक्षाओं में प्रथम व द्वितीय, ततीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें