फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब हो या अमीर पढ़ना और आगे बढ़ना सबका अधिकार: अशोक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अमेरिका से आए नासा के वैज्ञानिक डाक्टर अशोक शर्मा आदर्श प्राथमिक विद्यालय लांक नंबर एक में प्रवेश उत्सव में सम्मिलित हुए। उन्होंने बच्चों को बताया कि छात्र गरीब हो या अमीर पढ़ना और आगे बढ़ना सबका अधिकार है। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल के सभी मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गांव के लोगों को स्कूल में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डाक्टर अशोक कुमार लांक गांव के रहने वाले है। उन्होंने प्राथमिक स्कूल नंबर एक से ही कक्षा पांच तक पढ़ाई की थी। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ दिल्ली चले गए थे। वह अमेरिका में वैज्ञानिक है। शुक्रवार को वह गांव में परिवार के साथ पहुंचे। स्कूल भी देखा। उन्होंने पहले से ही स्कूल के मेधावी बच्चों की सूची ले रखी थी। मेधावी बच्चों को नाम सहित पुरस्कार और नगद धनराशि देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी वर्ग के बच्चों को मेहनत एवं लगन से आगे बढ़कर गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ना और आगे बढ़ना सभी वर्गो के बच्चों का हक है। वहीं स्कूल में एक कंप्यूटर भी दिया। जिससे बच्चों को सिखाने के लिए प्रधानाध्यापक से अपील की। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने गांव वालों को विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को देने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही बीएसए ने जिला स्तरीय नवाचार परीक्षा में प्रथम आने वाले बच्चों एवं स्टाफ को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि यह स्कूल जिले के श्रेष्ठ विद्यालयों में है। गांव के प्रधान और अभिभावकों ने इसका श्रेय प्रधानाध्यापिका सुवासिनी और स्टाफ को दिया। चंदन लाल ने वैज्ञानिक अशोक शर्मा और उनके परिवार को सम्मानित किया। सभा का संचालन राजपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बाबूराम, बाबा राजबीर सिंह, सतेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें