शामली। मंदिर श्री हनुमान धाम हनुमान टीला के संस्थापक ओमकुमार द्विवेदी काका की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सुंदरकांड पाठ किया गया। विधिवत पूजन के बाद लोगों ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए, फिर प्रसाद का वितरण हुआ। लोगों ने कहा कि काका ने मंदिर हनुमान धाम की स्थापना से लेकर जीवन पर्यंत सेवा भाव से कार्य किए। उनके कार्यों को लोग हमेशा याद रखेंगे। इस दौरान मंदिर समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल, जोगेंद्र पाल सेठी, रमेश धीमान, सुरेश चंद शर्मा, उपेंद्र द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, विनय द्विवेदी, आमोद द्विवेदी, राकेश शर्मा, भूपेंद्र मलिक, कृष्ण कुमार शर्मा, सूरज, बिजेंद्र गौतम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सात मार्च को होगा कबड्डी टीम का चयन
शामली। एम्चोयर कबड्डी संघ के जिला सचिव ओम सिंह वर्मा ने बताया कि सात मार्च को गांव सिंभालका स्थित जूनियर हाईस्कूल में पुरुष वर्ग कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका वजन 85 किलोग्राम से कम होगा। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड भी साथ लाना अनिवार्य है। बगैर आधार कार्ड के प्रतिभाग नहीं कराया जाएगा।