फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वायड ने की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना।
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वॉड ने क्षेत्र में स्कूल कॉलेजों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। बुधवार को चौसाना चौकी प्रभारी नेमचंद ने एंटी रोमियो स्क्वॉड को स्कूल कॉलेजों के आसपास सादे कपड़ों में चेकिंग के लिए निकाला। टीम ने चौसाना स्थित जयभार किसान इंटर कॉलेज, जीजीएस हाईस्कूल, जेबीपी इंटर कॉलेज सहित करीब आधा दर्जन स्कूल कॉलेजों के आसपास चेकिंग की। इस दौरान कई युवक बगैर किसी कार्य के मंडराते हुए मिले, तो पुलिस टीम ने उन युवकों को नसीहत दी कि इस तरह कॉलेज के आसपास मंडराने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। इसके बाद चेतावनी देकर युवकों छोड़ दिया गया। चेकिंग अभियान से मनचलों में खलबली मची रही।
विज्ञापन


चौकीदारों के साथ बैठक
चौसाना। चौकी प्रभारी नेमचंद ने क्षेत्र के करीब 30 चौकीदारों के साथ बैठक की। उनसे कहा कि गांव में होने वाले अवैध धंधे, आपराधिक गतिविधियों और अवां छनीय तत्वों के बारे में पुलिस को सूचना दे। यदि कोई घटना होती है, तो उसकी तत्काल सूचना दें, ताकि पुलिस समय से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें