फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह का जन्म दिन मनेगा किसान दिवस के रुप में

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में किसान दिवस मनेगा
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश जाट महासभा की बैठक में किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह का जन्म दिवस किसान दिवस के रूप में शहर के हरदेव नगर में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। सुबह 10 बजे हवन यज्ञ, 11 बजे गोष्ठी, आयोजित की गई जाएगी। जाट महासभा शामली के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह निर्वाल ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अनुरोध किया है। उधर, उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि 20 दिसंबर को सुबह11 बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान दिवस आयोजित किया जाएगा। उन्होंने किसान संगठन के प्रतिनिधियों व अधिकारियों से किसान दिवस में समय से पहुंचने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

चालकों की भर्ती के लिए शिविर
शामली। छुटमलपुर रोडवेज डिपो ने शामली में चालकों की भर्ती का शिविर लगाकर एक और रोजगार का मौका दिया है। छुटमलपुर डिपो अब तक शामली में दोबारा शिविर लगाकर रोडवेज के चालक भर्ती कर चुका है। एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम छुटमलपुर डिपो की ओर से शामली रोडवेज डिपो कार्यालय में 26 दिसंबर को चालकों की भर्ती के लिए शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 साल की उम्र व आठवीं पास युवक दो साल की भारी वाहन चलाने का लाइसेंस प्राप्त युवक चालक के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें