फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजू गन्ना खरीद केंद्र पर किसान भड़के, सामान्य प्रजाति के गन्ने की तुलाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का गन्ना खरीद केंद्र पर हंगामा
विज्ञापन

शामली। थानाभवन मिल के खरीद केंद्र भाजू पर सामान्य प्रजाति के गन्ने की तुलाई नहीं होने पर किसानों ने हंगामा किया।
बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल का भाजू गांव में गन्ना खरीद केंद्र बी के नाम से है। भाजू गांव के किसान गन्ना खरीद केंद्र पहुंचकर सामान्य प्रजाति के गन्ना तुलाई की मांग की हैं। गन्ना तौल केंद्र पर तौल लिपिक ने किसानों का अवगत कराया है कि मिल द्वारा अगेती प्रजाति का गन्ना खरीदा जा रहा है। सामान्य प्रजाति का गन्ना बाद में खरीदा जाएगा। तौल लिपिक के कहने पर किसान भड़क उठे। हंगामा करते हुए सामान्य प्रजाति के गन्ने की तुलाई किए जाने की मांग की है। किसानों ने बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल ने जीएम (केन) भूपेंद्र सिंह से मोबाइल पर बात करके पूरे मामले की जानकारी दी। किसानों के अनुरोध पर थानाभवन चीनी मिल के जीएम केन भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों को दो- तीन दिन में सामान्य प्रजाति का गन्ना तुलाई का आश्वासन दिया। भाजू गांव में खरीद केंद्र पर हंगामा करने वाले किसान चंद्रवीर, अजब सिंह, विशाल, राजकुमार, महावीर, रोहित, जयपाल सिंह, अरविंद, बदलू सिंह, रवि, भंवर सिह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें