शामली। रामनगर गांव के गुज्जरपुर मजरे के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलापूर्ति अधिकारी से मिले। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और राशन डीलर पर असहाय लोगों को राशन नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने प्रधान और राशन डीलर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को भाकियू नेता विनोद निर्वाल के नेतृत्व में रामनगर गांव के गुज्जरपुर मजरे के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय से मिलकर एक शिकायत देकर अवगत कराया कि सभी ग्रामीण गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले हैं, जिनके राशन कार्ड बने है। गांव का प्रधान राशन डीलर भी है। उसका कहना है कि प्रधानी के चुनाव में जिसने वोट नही दी है, उसे राशन नही दूंगा। असहाय लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। डीसीओ को ज्ञापन देने वालों में सुरेश, प्रमोद, रतन सिंह, जयपाल सिंह, रजाक सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेश कुमार, देवेंद्र सिंह, शेर सिंह पांचाल, रणवीर,रामपाल सिंह, ताराचंद, सुदेश कुमार, रामधन मौजूद रहे।