फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेवी स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता :श्री जैन कन्याइंटर कालेज प्रथम, देवीउमराकौर बनत द्वितीय स्थान पर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा की स्मृति में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित होनी चाहिए विषय पर जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जैन कन्या इंटर कालेज प्रथम, देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कालेज बनत द्वितीय, देशभक्त इंटर कालेज तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सोमवार को जैन कन्या इंटर कालेज में महादेवी वर्मा की स्मृति में ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित होनी चाहिए’ विषय पर जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज कैराना की प्रधानाचार्या सुधा वर्मा और जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या रुचिता ढाका ने संयुक्त रूप से किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में बाहर से छात्र-छात्राओं ने पक्ष-विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में मौजूद निर्णायक मंडल श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सुधा वर्मा, देशभक्त इंटर कालेज के माधवेंद्र गुप्त, ममता गर्ग ने प्रतियोगिता परिणाम घोषित किए गए । जिनमें जैन कन्या इंटर कालेज शामली प्रथम , देवी उमरा कौर वैदिक इंटर कालेज बनत द्वितीय, देशभक्त इंटर कालेज शामली को तृतीय स्थान पर रहे है। विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचिता ढ़ाका ने सभी विजयी प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन करते हुए शील्ड प्रदान की । मंच का संचालन रामा गर्ग और पूजा सिंघल ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें