फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय जांच टीम ने बच्चों से पूछताछ के लिए बनाई आठ टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
हकीकत जानने के लिए आठ टीमों का गठन
विज्ञापन

शामली।
नेशनल हेल्थ फॉर सेंट्रल डिजीज कंट्रोल की टीम ने गैस रिसाव प्रकरण की गहनता से पड़ताल के लिए आठ टीमें बनाई हैं। यह सभी टीमें सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल और बालिका इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं के साथ ही शुगर मिल बायोगैस प्लांट के पास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर कुछ अहम सवालों के जवाब तलाशेंगी। उन सवालों और जवाबों को निर्धारित प्रारूप में भरकर दिया जाएगा। उधर, शनिवार को भी टीम ने सरस्वती शिशु मंदिर में पहुंचकर कई बच्चों से बातचीत की।
गौरतलब है कि 10 अक्तूबर को शामली में सरशादीलाल शुगर मिल के बायोगैस प्लांट के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल और बालिका इंटर कॉलेज के करीब 300 छात्र छात्राएं गैस रिसाव के प्रभाव से बीमार हो गए थे। इस मामले की जांच करने के लिए सेंट्रल डिजीज कंट्रोल की टीम दिल्ली से आई हुई है। कई दिन से टीम ने बच्चों से संबंधित पूरा डाटा एकत्र किया। शनिवार को टीम ने दोनों स्कूलों तथा बायोगैस प्लांट के पास स्थित कॉलोनी के लोगों से बात करने के लिए गहनता और गुणवत्तापूर्ण जांच करने के लिए आठ टीमों का गठन किया। एक टीम में एक डाक्टर तथा एक स्वास्थ्य कर्मी लगाया गया है। सभी टीमों को एक-एक प्रश्नपत्र दिया गया हैॉ, इसमें गैस कांड से संबंधित कुछ सवाल तैयार किए गए हैं। हर बच्चे से सवाल पूछे जाएंगे और उनके जवाब लिखे जाएंगे। सभी बच्चों की राय के आधार पर तथा स्कूल प्रबंधन और कर्मचारियों और अभिभावकों से बातचीत के आधार पर जांच का निष्कर्ष निकाला जाएगा।
विज्ञापन

जांच टीम ने की बच्चों से बात
शनिवार को जांच टीम ने सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में पहुंचकर बात शुरू कर दी। उन्होंने विद्यालय में तनु, वंशिका, आस्था और आराधना आदि से घटना वाले दिन के बारे में पूछताछ की। बच्चों से बात करने के बाद टीम सीएमओ ऑफिस लौट गई।
विज्ञापन


जांच के लिए शामली स्वास्थ्य विभाग की मदद से आठ टीमों को लगाया गया है। एक टीम में दो सदस्य हैं, जिसमें एक डाक्टर और एक स्वास्थ्य कर्मी रहेगा। प्रत्येक टीम को सवालों का एक फॉर्मेट तैयार कर सौंपा गया है, जिसके जवाब तलाशने हैं। - डाक्टर आदिल, जांच टीम के सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें